फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Assured the villagers of all possible help

Jammu News: ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया

Wed, 10 Sep 2025 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 10 Sep 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Assured the villagers of all possible help
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में मंगलवार को उपायुक्त जम्मू राकेश मन्हास ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवो का दौरा करते हुए हालात का जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। इस मौके पर विधायक मोहन लाल भगत भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान उन्होने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीसी के समक्ष कई अहम मांगें रखीं, जिनमें चिनाब पर वन रहे पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाना, मुख्य सड़क मार्ग की जल्द मरम्मत, स्थानीय अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाना, फसलों का उचित मुआवजा, तथा बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत प्रमुख रहीं।
विज्ञापन

डीसी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की जिला प्रशासन इन सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण और सड़क मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए ताकि लोगों की आवाजाही में कोई परेशानी न हो। साथ ही, कृषि विभाग को निर्देशित किया गया कि फसल क्षति का आकलन करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। स्थानीय अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं की स्थिति पर भी डीसी ने संज्ञान लिया और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने जरूरतमंद परिवारों को कुछ राहत सामग्री भी वांटी। इस दौरान उन्होने गांव गुढा मन्हांसा और हमीरपुर कोना पंहुचकर बाढ प्रभावित लोगों से मिलकर हर संभव सहायता देने की बात कही और वहां भी प्रभावित परिवारों को सहायता सामग्री वितरित की। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों में अतिरिक्त उपायुक्त अनुसूया जमवाल, उप-मंडल मजिस्ट्रेट सतीश शर्मा, तहसीलदार मंजीत सिंह और अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed