फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in jk

चुनाव नजदीक देख ड्राइविंग सीट पर आए मुफ्ती

Mon, 04 Aug 2014 04:46 PM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
assembly election in jk
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के मुख्य संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद छह अगस्त को जम्मू का दौरा करेंगे। इस दौरान मुफ्ती जम्मू में पार्टी उम्मीदवारों पक्ष में कई जगह बैठक और रैलियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार मुफ्ती की मौजूदगी में समाज के विभिन्न वर्गों से कई लोग पीडीपी में शामिल होंगे। गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार अमरीक सिंह रीन के अनुसार छह अगस्त को पार्टी संरक्षक मुफ्ती जम्मू का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


उनका गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के सुंजवां में कार्यक्रम रहेगा। यहां कई लोग पीडीपी में शामिल होंगे। इसके अलावा मुफ्ती का जम्मू पूर्व और जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यक्रम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोस की तीन सीट जीत जोश में पीडीपी

assembly election in jk

रियासत की मुख्य विपक्षी पार्टी पीडीपी के लोकसभा चुनाव में तीन सीटें जीतने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह है।

पीडीपी अब तक उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी कर चुकी है और विधानसभा चुनाव के चुनाव प्रचार का बिगुल बजा चुकी है।

वहीं, रीन ने रविवार को सुंजवा, चट्ठा और अकाली कौर सिंह नगर में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के लिए तैयार रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed