चुनाव नजदीक देख ड्राइविंग सीट पर आए मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी सूत्रों के अनुसार मुफ्ती की मौजूदगी में समाज के विभिन्न वर्गों से कई लोग पीडीपी में शामिल होंगे। गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार अमरीक सिंह रीन के अनुसार छह अगस्त को पार्टी संरक्षक मुफ्ती जम्मू का दौरा करेंगे।
उनका गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के सुंजवां में कार्यक्रम रहेगा। यहां कई लोग पीडीपी में शामिल होंगे। इसके अलावा मुफ्ती का जम्मू पूर्व और जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यक्रम रहेंगे।
लोस की तीन सीट जीत जोश में पीडीपी
रियासत की मुख्य विपक्षी पार्टी पीडीपी के लोकसभा चुनाव में तीन सीटें जीतने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह है।
पीडीपी अब तक उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी कर चुकी है और विधानसभा चुनाव के चुनाव प्रचार का बिगुल बजा चुकी है।
वहीं, रीन ने रविवार को सुंजवा, चट्ठा और अकाली कौर सिंह नगर में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के लिए तैयार रहने की अपील की है।