फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

‘सपनों के जम्मू-कश्मीर’ में अनुच्छेद 370 गायब

Thu, 27 Nov 2014 06:16 PM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 06:16 PM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 का हमेशा विरोध करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब इस मुद्दे से कतराने लगी है। रियासत में पहले चरण का मतदान होने के बावजूद अब तक घोषणा पत्र नहीं जारी करने वाली भाजपा ने बृहस्पतिवार को ‘हमारे सपनों का जम्मू-कश्मीर’ नामक ‘विजन डाक्यूमेंट’ जारी किया।

विज्ञापन


इसमें धारा 370 का कहीं उल्लेख नहीं है। न ही अलगाववादियों का कोई जिक्र है। खास बात यह है कि विजन डाक्यूमेंट जारी करने के लिए आयोजित समारोह में जेएंडके भाजपा के प्रभारी व सांसद अविनाश राय खन्ना अनुच्छेद 370 पर सवालों का सामना नहीं कर पाए और आनन-फानन में प्रेस कांफ्रेंस खत्म कर निकल गए।
विज्ञापन

भाजपा ने पेश किया ‘विजन डाक्यूमेंट’

assembly election in j&k

खन्ना ने सिर्फ इतना कहा, ‘यह भाजपा का घोषणा पत्र नहीं है, सिर्फ रियासत के विकास के लिए पार्टी की सोच है। जहां तक अनुच्छेद 370 का सवाल है, उस पर पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

इसलिए इस पर बार-बार सवाल पूछने का कोई औचित्य नहीं है।’ रियासत में पांच चरणों के लिए होने वाले मतदान का दूसरा चरण दो दिसंबर को है। लेकिन अभी तक पार्टी द्वारा घोषणा-पत्र जारी न किए जाने पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं।

ऐसी चर्चा है कि तीसरे चरण तक कश्मीर घाटी के लिए होने वाले मतदान के बाद ही पार्टी घोषणा-पत्र जारी करने की योजना बना रही है। ताकि घोषणा पत्र से कश्मीरी मतदाताओं को नाराज नहीं किया जाए।

घोषणा-पत्र पर कन्नी काट गए प्रदेश प्रभारी

assembly election in j&k

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद जुगल किशोर ने पहले कहा कि चौथे व पांचवें चरण के मतदान से पहले घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा। लेकिन घोषणा पत्र जारी करने में हो रही देर के सवालों पर उन्होंने अपना बयान बदलते हुए कहा कि घोषणापत्र 3-4 दिनों में जारी हो जाएगा।

कश्मीर घाटी के अमीरा कदल से पार्टी प्रत्याशी डा. हिना भट्ट ने 370 के मुद्दे पर तलवार उठाने की धमकी दी थी। अलगाववादी नेता सज्जाद लोन ने भी भाजपा द्वारा अनुच्छेद 370 छोड़ने का सरेआम बयान दिया है।

इनके विरोध के कारण भाजपा ने फिलहाल इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। हालांकि जुगल किशोर का कहना है, ‘इस मुद्दे पर किसी तरह की धमकी की बात नहीं है। भाजपा अपने सिद्धांतों पर खड़ी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed