{"_id":"86c31508bd6cc05d0fbf673970c9ab7a","slug":"assembly-election-in-j-k-hindi-news-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द : सोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द : सोज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 06 Nov 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द ही जारी होगी। प्रदेशाध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज ने बुधवार को श्रीनगर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान उम्मीदवारों पर फैसला लेती है। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि घोषणा से पहले चाहे उम्मीदवारों को लेकर जितना मतभेद रहे, लेकिन प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही सब कांग्रेसी एकजुट होकर चुनाव में काम करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि वे विधानसभा क्षेत्रों में जोरशोर से चुनाव प्रचार करें ताकि उम्मीदवारों को ज्यादा से ज्यादा जन समर्थन मिल सके। दावा किया कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर में मजबूत स्थिति में है और विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर आएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव अंबिका सोनी, राज्य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और वह कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए रियासत के हर क्षेत्र में जाएंगे ताकि पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
बैठक में कांग्रेस के उपप्रधान, महासचिव, जिला प्रधान, जिला कार्यकारी प्रधान ने हिस्सा लिया। इनमें मोहम्मद मुज्जफर परे, गुलाम नबी मोंगा, बशीर अहमद माग्रे, मोहम्मद अनवर भट्ट, अब्दुल गनी खान, फारूक अंद्राबी, गुलाम नबी मीर, शमीमा रैणा, शौयब नबी लोन, खेम लता, वाकलू, डा. सईद अहमद आदि भी मौजूद रहे।