{"_id":"3595a2ff777a2da1258f6e98294ea1fb","slug":"assembly-election-in-j-k-hindi-news-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला चरणः पांच मंत्रियों सहित 156 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला चरणः पांच मंत्रियों सहित 156 ने किया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 06 Nov 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में पहले चरण की 15 सीटों के लिए पांच मंत्रियों सहित कुल 156 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। बुधवार को नामांकन के आखिरी दिन हुजूम उमड़ पड़ा। सबसे अधिक गांदरबल सीट के लिए पर्चे दाखिल किए गए।
विज्ञापन
रियासत के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पिछला चुनाव यहां से जीता था, लेकिन इस बार उन्होंने सीट बदलकर बीरवाह तथा सोनावर से लड़ने का एलान किया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमंग नरूला ने बताया कि नामांकन करने वाले 156 लोगों के पर्चों की जांच सात नवंबर को होगी।
विज्ञापन
इसी दिन दूसरे चरण की अधिसूचना भी जारी होगी। पहले चरण के लिए 10 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। आखिरी दिन नामांकन करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों सहित निर्दलीय उम्मीदवारों तथा समर्थकों के जिला चुनाव अधिकारी कार्यालय पहुंचने से भारी गहमागहमी रही।
विज्ञापन
भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। पहले चरण में आने वाली विधानसभा सीटों के सात जिलों में गांदरबल में 26, बांडीपोरा में 30, डोडा में 31, रामबन में 17, किश्तवाड़ में 24 और कारगिल में 16 और लेह में आठ प्रत्याशियों ने पर्चे भरे।