फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

हार के डर से सोज और आजाद नहीं लड़ेंगे चुनाव?

Wed, 05 Nov 2014 02:37 AM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. सैफउद्दीन सोज और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह ऐलान स्वयं प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को किया। साथ ही उन्होंने टिकट बंटवारे में उनके तथा आजाद के बीच मतभेदों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि प्रत्याशी तय करने में किसी प्रकार का विवाद नहीं है।
विज्ञापन


सर्वसम्मति से ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जा रही है। पत्रकारों से बात करते हुए प्रो. सोज ने दावा किया कि रियासत में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। सत्ता की चाबी कांग्रेस के पास होगी और बिना उसके सरकार बनाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


वे तथा आजाद पूरे राज्य में पार्टी को जीत दिलाने के लिए काम करेंगे। कहा कि नेकां और कांग्रेस की गठबंधन सरकार में कई परेशानियां रही हैं। लेकिन कांग्रेस ने चाहे पंचायती राज हो या रिफ्यूजियों के पुनर्वास का मामला हो बेहतर ढंग से अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट बंटवारे में किसी प्रकार का मतभेद नहीं: सोज

assembly election in j&k

मोदी पर हमला करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सिर्फ 745 करोड़ रुपये का पैकेज देकर प्रधानमंत्री ने भद्दा मजाक किया है। राज्य सरकार ने पीड़ितों के पुनर्वास के लिए 44000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की थी।

मोदी ने कश्मीर के साथ जम्मू की भी अनदेखी की है। मोदी दुष्प्रचार करके वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन चुनावी नतीजों में उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने रियासत के तीनों खित्तों की समस्याओं के साथ इंसाफ किया है।

पार्टी ने सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर विकास को गति दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम होने पर मोदी सरकार इसका श्रेय लूट रही है। कांग्रेस ने भी अपने कार्यकाल में लोगों को तेल की कीमतों में राहत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed