{"_id":"c74aca9c79e14f25324a52e348532a48","slug":"assembly-election-in-j-k-hindi-news-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती ने 'पुरानी' सरकार के नाम पर मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती ने 'पुरानी' सरकार के नाम पर मांगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिश्नाह
Updated Wed, 05 Nov 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
पीडीपी संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि राज्य की मौजूदा साझा सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो गई है। जनता ने अब बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पूरी रियासत में उनकी पार्टी की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन
मुफ्ती मंगलवार को बिश्नाह के संतोष पैलेस में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेने पहुंचे थे। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के खिलाफ अब लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। इसलिए वह बदलाव चाहती है। उन्होंने जनसभा में अपनी सरकार के दौरान किए गए कार्यों का बखान किया। कहा कि अब समय आ गया है जब राज्य की मौजूदा गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंका जाए।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी फकीर चंद भगत के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। जनसभा में पार्टी प्रत्याशी सहित पूर्व राज्यसभा सदस्य त्रिलोक सिंह बाजवा, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व आईजी कमल सैनी, यशपाल शर्मा, किसान संघ के प्रदेश प्रधान सतपाल चाढ़क, जिल उप प्रधान चतर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी में शामिल हुए ठाकुर वलकार सिंह का मुफ्ती ने उनके समर्थकों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन