फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

मुफ्ती ने वाजपेयी की शान में गढ़े कसीदे

Fri, 08 Aug 2014 05:41 PM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k
जम्मू को पठानकोट नहीं, गेट वे बनाए जाने की जरूरत बताते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का कहना है कि पार्टी घोषणा पत्र में जम्मू को नई पहचान दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


पलौड़ा के जग्गी दरबार में पीडीपी के जम्मू पश्चिम विधानसभा सीट से उम्मीदवार दमन भसीन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुफ्ती ने कहा कि माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा तक रेल पहुंचने के बाद जम्मू के व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


उन्हें लग रहा है जैसे जम्मू में ट्रेन पहुंचने से पठानकोट का हाल हुआ था, वैसे ही जम्मू का होगा। मुफ्ती ने कहा कि जम्मू को पठानकोट नहीं बनने दिया जाएगा। समय की जरूरत के अनुसार जम्मू को गेट वे बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में खंगाली जाएंगी पर्यटन की नई संभावनाएं

assembly election in j&k

उन्होंने कहा कि जम्मू में पर्यटन विकास के लिए वाघा बार्डर की तर्ज पर सुचेतगढ़ बार्डर को तैयार करने के अलावा मुबारकमंडी में गंडोला, कृत्रिम झील परियोजना, अन्य पर्यटन स्थलों के विकास के अलावा औद्योगिक विकास की जरूरत है।

पीडीपी अपने घोषणा पत्र में जम्मू को नई पहचान दिलाएगी और यदि सरकार बनी तो उस पर अमल भी करेगी। मुफ्ती ने एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि उन्होंने 2002 में रियासत में निष्पक्ष चुनाव करवाकर लोगों में भरोसा पैदा किया।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार पनपा है, जबकि पीडीपी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की कोशिश की गई थी। पार्टी महासचिव एवं एमएलसी यशपाल शर्मा, वरिष्ठ नेता हसीब द्राबू, महिला इकाई की प्रधान शांति देवी, वेद महाजन, अब्दुल हमीद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed