फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

चुनाव से पहले उमर के शहद में भीगे मीठे बोल

Sun, 02 Nov 2014 01:14 AM IST
Updated Sun, 02 Nov 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k

मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि रियासत के हर क्षेत्र के लोग उन्हें प्यारे हैं और उनका सियासत में आने का मकसद पूरी निष्ठा और समानता के आधार पर लोगों की सेवा करने का है।

विज्ञापन


सोनावर और बीरवाह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को शनिवार को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांदरबल, सोनावर, बीरवाह या रियासत की हर एक विधानसभा सीट, हर क्षेत्र में रहने वाले लोगों से उनका लगाव है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रियासत के इतिहास में जब भी मुश्किल घड़ी आई है नेशनल कांफ्रेंस लोगों की आवाज बनी है। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस की जड़े जमीनी स्तर पर है और लोगों से यह रिश्ता हमेशा मजबूती से बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल घड़ी में नेकां लोगों की आवाज बनी

assembly election in j&k

कहा कि नेशनल कांफ्रेंस राज्य की बेहतरी के लिए समर्पित है और सत्ता में बने रहने के लिए आदर्शों से समझौता नहीं करती। शेर ए कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला से लेकर अब तक नेशनल कांफ्रेंस ने रियासत के हित में ही काम किया है।

उमर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग एक बार फिर रियासत के हित में नेशनल कांफ्रेंस पर विश्वास व्यक्त करेंगे और पार्टी की ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाएंगे। उमर के सोनावर और बीरवाह से चुनाव लड़ने की सूचना मिलने पर दोनों विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed