चिनाब वैली से मोदी कर सकते हैं रैलियों का आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही डोडा में सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य में कई संभावित रैलियों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
खबर है कि मोदी अपनी चुनावी रैली का आगाज चिनाब वैली से कर सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभी से मोदी की चुनावी रैलियों के लिए तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी हैं। इसके लिए वे गांवों और मोहल्लों में घर-घर जाकर नुक्कड़ बैठकें कर रहे हैं।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 नवंबर के बीच राज्य में कई रैलियों को संबोधित करेंगे।
राजनाथ, जेटली और सुषमा की सभाएं भी होंगी
उनकी कब कहां रैली होगी इस बारे में अभी तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि वे इसकी शुरुआत चिनाब वैली से ही करें। उन्होंने बताया कि मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी रियासत में कई रैलियों को संबोधित कर सकते हैं।
भाजपा के डोडा प्रभारी शक्ति परिहार के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोडा से रैली का आगाज करेंगे। राज्य के लोग विकास चाहते हैं, इसलिए लोगों में मोदी को सुनने के लिए काफी उत्साह है।
अस्सी के दशक में इंदिरा ने डोडा में किया था संबोधित
अस्सी के दशक में देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने डोडा में जनसभा को संबोधित किया था। यदि मोदी की यहां रैली होती है, तो वे इंदिरा गांधी के बाद डोडा में जनसभा करने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। मोदी की रैली से डोडा में भाजपा के चुनाव प्रचार को काफी बल मिलेगा।