फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

चुनाव से पहले भाजपा के हिस्से में बड़ी कामयाबी

Sun, 02 Nov 2014 01:14 AM IST
Updated Sun, 02 Nov 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k

सोशलिस्टक डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीपी) का शनिवार को भाजपा में विलय हो गया। पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डा. दरक्षां अंद्राबी पार्टी नेताओं सहित भाजपा में शामिल हो गई। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एडवोकेट आर एस पठानिया भी समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए।

विज्ञापन


अखनूर रोड ईडन गार्डन में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया, राज्य चुनाव प्रचार अभियान कमेटी के चेयरमैन डा. निर्मल सिंह, महासचिव अशोक कौल, कविंद्र गुप्ता और बाली भगत की मौजूदगी में डा. दरक्षां अंद्राबी भाजपा में शामिल हुई।
विज्ञापन


कांग्रेस सचिव एडवोकेट आर एस पठानिया, सामाजिक कार्र्यकर्ता तनवीर बाबा, रिटायर्ड र्डीआईजी के एल भगत, रिटायर्ड एसडीएम जीवन लाल, व्यापारी एवं नेकां नेता कुलदीप दुबे, ब्रिगेडियर उत्तम सिंह चिब, अमित मन्हास, लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव मदन गोपाल टोनी, राकांपा नेता मोहिंद्र सिंह, बनी से कांग्रेस नेता हेमराज वर्मा समेत कई लोग भाजपा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सचिव समेत कई ने थामा दामन

assembly election in j&k

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के हर क्षेत्र में भाजपा का जनाधार बढ़ा है और विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनेगी।

उन्होंने कहा कि एसडीपी के भाजपा में विलय से पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। खासतौर से कश्मीर घाटी में पार्टी को इससे फायदा मिलेगा। वहीं डा. दरक्षां अंद्राबी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग बदलाव चाहते हैं।

केंद्र में भाजपा के कार्यों से लोगों को खासी उम्मीदें है। नेकां, कांग्रेस और पीडीपी जन आकांक्षाओं को पूरी करने में नाकाम रही है। भाजपा के कार्यों को देखकर उन्होंने पूरी पार्टी का भाजपा में विलय किया है।

भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा आज संभव

assembly election in j&k

रियासती विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण की सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों की सूची दो नवंबर को जारी हो सकती है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा शनिवार दोपहर बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

वहां पर पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से सूची पर चर्चा के बाद रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आखिरी मुहर लगाएंगे। कांग्रेस पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। जबकि नेशनल कांफ्रेंस रियासती विधानसभा चुनाव की कुल 87 सीटों में से 83 सीटों और पीडीपी 84 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

पैंथर्स और बसपा समेत अन्य पार्टियां भी आधे से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा की सूची का पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के साथ ही सियासी दलों को भी बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed