{"_id":"670e058a6826f0b6d2563fc6fe7d2f7c","slug":"assembly-election-in-j-k-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के तीन मंत्री जम्मू में जगाएंगे भगवा अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के तीन मंत्री जम्मू में जगाएंगे भगवा अलख
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 07 Aug 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की प्रदेश इकाई की ओर से विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत शुरू की गई परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बनने राजस्थान के तीन मंत्री वीरवार को जम्मू पहुंचेंगे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार राजस्थान के तीन मंत्रियों में सामाजिक न्याय मंत्री अरुण चतुर्वेदी, खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रभु लाल सैनी और एच बडाना शामिल रहेंगे। अरुण चतुर्वेदी का जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम रहेगा।
विज्ञापन
वहीं, एच बडाना का बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र में और प्रभु लाल सैनी का अखनूर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम होगा। भाजपा के प्रदेश महासचिव बाली भगत के अनुसार रियासत में भाजपा मिशन 44 प्लस के तहत परिवर्तन यात्राएं करवा रही है।
विज्ञापन
इसमें केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा शासित प्रदेशों के मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं ताकि भाजपा के पक्ष में हवा बनाई जा सके। इसी क्रम में वीरवार को राजस्थान के तीन मंत्री आ रहे हैं। उनका कहना है कि 19 अगस्त को मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के जम्मू दौरे का भी कार्यक्रम बनाया गया है।