फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

चुनावः तीसरे दिन भी नहीं खुला किसी का खाता

Fri, 31 Oct 2014 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 31 Oct 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k

विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 15 सीटों के लिए अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन वीरवार को भी कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। रामबन के जिला चुनाव अधिकारी फारूक अहमद शाह ने बताया कि बनिहाल के लिए छह और रामबन के लिए तीन फार्म गए थे लेकिन अब तक किसी ने पर्चा नहीं भरा।

विज्ञापन


पहले चरण के मतदान 25 नवंबर को होंगे। पंद्रह सीटों में जम्मू संभाग की 6 सीटें -किश्तवाड़, डोडा, इंदरबल, भद्रवाह, रामबन और बनिहाल, कश्मीर की पांच सीटें गुरेज, कंगन, सोनावरी, बांदीपोरा और गांदरबल तथा लद्दख की सभी चार सीटें नोबरा, लेह, कारगिल और जंसकार शामिल हैं। इन सीटों के लिए नामांकन पत्र 5 नवंबर तक भरे जाने हैं।
विज्ञापन


पर्चों की जांच सात नवंबर को होगी। 10 नवंबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। अभी तक गांदरबल के लिए 10 और कंगन के लिए 5 आवेदन गए हैं। लेह के लिए 5 और नूबरा के लिए एक, डोडा की सीटों से 13 और बांडीपोरा से 9 उम्मीदवारों ने फार्म लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed