इन चुनावों में बदल डालो रियासत की सियासत : मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव रियासत के लोगों को भाग्य बदलने का ऐतिहासिक मौका है। वह जम्मू-कश्मीर को नई दिशा और प्रगति तक पहुंचाने के लिए सही चुनाव करें।
लोकसभा चुनाव में जनता ने साझा सरकार को नकार कर अपनी स्थिति साफ कर दी है। वह अब राज्य में अमन के साथ विकास चाहते हैं। इस बीच, मंगलवार को एक समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता दीपक हांडा कई समर्थकों के साथ पीडीपी में शामिल हुए।
मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी ने अपने कार्यकाल में राज्य के सभी खित्तों में समान विकास करवाया। पार्टी के मुख्य एजेंडे में राज्य के निवासियों का राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण करना है।
राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त शासन का किया वादा
उन्होंने दावा किया कि सत्ता में दोबारा आने पर पीडीपी राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देगी। पार्टी सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।
रियासत के विकास को गति देना प्रमुखता रहेगी। लोगों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए रियासत में मौजूदा प्राकृतिक जलस्रोतों को प्रयोग में लाया जाएगा।
पार्टी ने अपने कार्यकाल में पारदर्शी, जवाबदेह शासन दिया। पार्टी में शामिल हुए हांडा ने कहा कि वह पीडीपी के एजेंडों तक जगह-जगह तक पहुंचाने में योगदान देंगे। इस दौरान समारोह में सरदार रंगील सिंह, यशपाल शर्मा, त्रिलोक सिंह बाजवा, वेद महाजन, दमन बसीन, शांति देवी आदि मौजूद रहे।