{"_id":"05857b405f050bfc7c9b5ca5bab7a74a","slug":"assembly-election-in-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सम्मेलन में चुनाव की तैयारियों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सम्मेलन में चुनाव की तैयारियों पर मंथन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 05 Aug 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने सोमवार को त्रिकुटा भवन अंबफला में पूर्णकालिक सम्मेलन किया। इस एक दिवसीय सम्मेलन में विधानसभा चुनाव के दौरान रियासत के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूर्णकालिक भेजे जाने की योजना तैयार की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शमशेर सिंह मन्हास ने पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा अगले चार महीनों के दौरान पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 44 प्लस का लक्ष्य लेकर चल रही है। ऐसे में लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं पर अहम जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि भाजपा की परंपरा रही है कि समाज के ऐसे लोगों को दायित्व सौंपा जाए, जो कि स्वेच्छा से पार्टी के लिए कार्य करना चाहते हैं। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के महासचिव और जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौड़ और भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी सत शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन