{"_id":"6636abece6445c30ed0b0ec4","slug":"assault-with-police-chowki-incharge-jammu-news-c-10-jam1008-354309-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चौकी प्रभारी व मुंशी से हाथापाई, आरोपी को छुड़वाकर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चौकी प्रभारी व मुंशी से हाथापाई, आरोपी को छुड़वाकर ले गए
विज्ञापन
- सरवाल चौक से हिरासत में लिए आरोपी को भी छुड़वाया, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरवाल चौक में सरवाल पुलिस चौकी प्रभारी और मुंशी के साथ बहस के बाद एक व्यक्ति ने हाथापाई की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार मामला आनलाइन ठगी का है। इसी बात को लेकर बहस हुई और हाथापाई हुई।
शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ आनलाइन ठगी हुई है। लाखों रुपये ठगे गए हैं। इसकी उसने खाते में पैसा ट्रांसफर करने की रसीदें भी पुलिस को दिखाईं। हालांकि आरोपी पक्ष की ओर से इसको नकारा गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई आरंभ की थी। इसी दौरान आरोपी पक्ष की ओर से आए लोगों ने प्रभारी और मुंशी से बहस के बाद हाथापाई की है। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष के लोग हिरासत में लिए आरोपी को भी छुडवाकर ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसएचओ बख्शी नगर सजाद मुगल ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली है। अगर ऐसा है तो उचित कार्रवाई जाएगी। वहीं, एसएसपी विनोद कुमार ने कहा कि ऐसा हुआ है। पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। मामले में निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी को भी कानून तोड़ने नहीं दिया जाएगा।