फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ashutosh kapoor Elected President of Jewelers Association

Jammu News: हंगामे के बीच हुआ स्वर्णकार संघ का चुनाव, आशुतोष कपूर बने अध्यक्ष

विज्ञापन
Ashutosh kapoor Elected President of Jewelers Association
- कपूर ने 205 वोट लेकर जीत हासिल की, फर्जी मतदान के आरोप पर हंगामा, दोबारा हुई मतगणना
विज्ञापन

-अध्यक्ष पद के लिए प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार अजय वर्मा को 205 और अजय वैद को 95 वोट पड़े
-चुनाव में कुल 570 मतदाताओं ने लिया भाग, दस बजे शुरू हुई मतगणना शाम 5 बजे तक चली
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वर्णकार संघ जम्मू सिटी के चुनाव लक्ष्मीनारायण मंदिर पक्की ढक्की में हंगामे के बीच संपन्न हुए। इसमें आशुतोष कपूर को अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें 270 मत पड़े। अध्यक्ष पद के लिए प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार अजय वर्मा को 205 और अजय वैद को 95 वोट पड़े। चुनाव में कुल 570 मतदाताओं ने भाग लिया।
चुनाव प्रक्रिया सुबह दस बजे आरंभ हुई, जो शाम पांच बजे तक चली। मंदिर परिसर में तीन काउंटरों की व्यवस्था रही। यहां पर मतदाताओं ने मतदान के लिए पर्चियां लीं। इसके बाद मतदान किया। अध्यक्ष आशुतोष कपूर अब कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। बैठक के बाद उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर तैनाती होगी। इससे पहले चुनाव 2018 में हुए थे।
विज्ञापन

शनिवार शाम पांच बजे जैसे ही मतगणना शुरू हुई तो फर्जी मतदान के आरोप लगने शुरू हो गए। इसका विरोध हुआ। आरोप लगाया कि 97 वोट फर्जी पड़े हैं। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। लक्ष्मीनारायण मंदिर के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया और मतगणना दोबारा शुरू की गई। इस दौरान मतदाताओं ने मंदिर के बाहर अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी की और चुनाव रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में मतगणना जारी रही। मतदाताओं ने आरोप लगाया कि एक ही काउंटर पर हस्ताक्षर करवाकर मतदान हुआ है, जबकि दो अन्य काउंटरों पर भी हस्ताक्षर होने चाहिए थे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गहनता से जांच की गई और नतीजे घोषित कर दिए गए। बाद में मतों को मान्य करार दिया गया।
इस दौरान मंदिर के बाहर सड़क पर प्रत्याशियों के समर्थकों की काफी भीड़ रही। नतीजे आने के बाद अध्यक्ष का चुनाव जीतने पर आशुतोष कपूर को बधाई दी गई और गले में हार डालकर स्वागत किया गया।


दिनभर लगता रहा जाम, परेशान हुए राहगीर
दिनभर मंदिर परिसर में काफी भीड़ रही। भीड़ के कारण रेजीडेंसी रोड की ओर से आने वाले वाहन जाम में फंसते रहे। मतगणना के दौरान भी जैन बाजार, पुरानी मंडी सड़क पर जाम रहा। इससे आम राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed