{"_id":"684d7710e19d2301aa0b89e1","slug":"ashok-and-sunil-were-going-to-patnitop-two-close-friends-died-in-a-road-accident-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचपन से लेकर अंतिम सांस तक रहे दोस्त: पटनीटॉप जा रहे थे अशोक और सुनील; सड़क हादसे में दो जिगरी यारों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचपन से लेकर अंतिम सांस तक रहे दोस्त: पटनीटॉप जा रहे थे अशोक और सुनील; सड़क हादसे में दो जिगरी यारों की गई जान
Sat, 14 Jun 2025 06:50 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 14 Jun 2025 06:50 PM IST
सार
रठाना गांव के तीन दोस्त पटनीटॉप घूमने निकले थे, लेकिन हादसे में अशोक और सुनील की मौत हो गई, जबकि श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों की बचपन से गहरी दोस्ती थी और उनका अंतिम संस्कार भी एक साथ हुआ।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
अरनिया के रठाना गांव में दो दोस्तों के शव एक साथ पहुंचने ही पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया। दोनों के घर में कोहराम मच गया। इस दौरान चीत्कार से हर आंखा नम हो गई। परिवार के सदस्यों को लोग देर तक संभालते और ढांढस बंधाते रहे। बचपन की दोस्ती की गाड़ी अंतिम यात्रा के साथ थम गई।
विज्ञापन
रठाना गांव के तीन दोस्त अशोक कुमार, सुनील कुमार और श्याम सिंह वीरवार देर रात पटनीटॉप घूमने के लिए निकले थे। अभी वह उधमपुर के मांड क्षेत्र में पहुंचे थे कि उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसमें अशोक कुमार और सुनील कुमार की मौत गई, जबकि तीसरा दोस्त श्याम सिंह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
श्याम सिंह की हालत भी शुक्रवार तक गंभीर बनी हुई थी। उसे उपचार के लिए प्रदेश से बाहर ले जाया गया है। अशोक कुमार और सुनील कुमार में गहरी दोस्ती थी। दोनों हर वक्त साथ नजर आते थे।अशोक ऑटो चालक था, जबकि सुनील फाइनेंस कंपनी का कर्मी था। अशोक का एक बेटा और एक बेटी हैं, जबकि सुनील कुमार की एक बेटी है।
विज्ञापन
दोनों की मौत से क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं। दोनों की दोस्ती की मिसाल पूरा गांव देता है। दोनों स्वभाव से भी बहुत अच्छे थे। अशोक विदेश जाने की तैयारी में था। उसने वीजा के लिए आवेदन भी कर रखा था। लगभग औपचारिकताएं पूरी हो गई थीं। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ रठाना गांव में किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन