{"_id":"b90bf65e231f6fa594625fd870679901","slug":"ashish-won-in-athletic-meet-at-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक मीट में आशीष ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक मीट में आशीष ने जीता गोल्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 31 Aug 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल विभाग की तरफ से सुभाष स्टेडियम में आयोजित जिला स्तर की इंटर स्कूल एथलेटिक मीट में दूसरे दिन अंडर 19 लड़कों के वर्ग के मुकाबले खेले गए। इस अवसर पर एसएसपी मोहम्मद सुलेमान चौधरी मुख्य मेहमान थे। 100 मीटर दौड़ के मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल के आशीष ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के अर्जुन रैना ने दूसरा व हायर सेकेंडरी जगानू के राहुल शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
200 मीटर में जगानू के करण सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि एपीएस के विकास शर्मा ने दूसरा व बड़ोला के सन्नी शर्मा ने तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में उधमपुर के गणेश कुमार ने पहला, बारटा के सुनील ने दूसरा व गढ़ी के सतविंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर में बारटा के सुशील कुमार ने पहला, चिनैनी के शाम लाल ने दूसरा व गढ़ी के पवन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप में रामनगर के अब्दुल रज्जाक ने पहला, उधमपुर के सुनील सिंह ने दूसरा व बारटा के सन्नी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
हाई जंप में गढ़ी के मुखतार ने पहला व उधमपुर के साहिल शर्मा ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया। शाटपुट में बड़ोला के पुरुषोत्तम सिंह ने पहला, चिनैनी के सुशील कुमार ने दूसरा व टिकरी के धीरज सिंह ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। डिस्कस थ्रो में आशीष शर्मा ने पहला, खून के पवन कुमार ने दूसरा, उधमपुर के सतवीर सिंह ने तीसर स्थान हासिल किया। इस मौके पर पवन कुमार, राजकुमार, रमन कुमार, रीना गुप्ता, शशि बाला, अजय शर्मा, सुषमा रानी व अन्य कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन