फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ashes of atal bihari vajpayee immersed in jhelum river jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर की झेलम नदी में विसर्जित हुईं अटलजी की अस्थियां

Fri, 24 Aug 2018 10:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 24 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
ashes of atal bihari vajpayee immersed in jhelum river jammu and kashmir
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में तवी और झेलम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों के विसर्जन के बाद शुक्रवार को कश्मीर में झेलम नदी में अस्थि कलश का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा, महासचिव संगठन अशोक कौल, एमएलसी रमेश अरोड़ा समेत पार्टी के बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
श्रीनगर में भाजपा के जवाहर नगर स्थित कार्यालय में अस्थि कलश को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश यात्रा झेलम और सिंधु नदियों के संगठन स्थल शादीपुर तक निकाली। इस यात्रा में भाजपा के अलावा सिविल सोसायटी से संबंधित लोगों ने भी हिस्सा लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन


खन्ना ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जम्मू कश्मीर सहित देश के हर कोने में लोग दिल से चाहते थे। उनके शानदार कार्यों की बदौलत भाजपा आज देश ही नहीं दुनियां में सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कवींद्र गुप्ता, सत शर्मा, अशोक कौल, युद्धवीर सेठी, एमएलसी गिरधारी लाल रैना, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रधान मोहम्मद सादिक खान, पूर्व वीसी डॉ. अली मोहम्मद मीर सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

कश्मीर में शांति बहाली प्राथमिकता: खन्ना 

ashes of atal bihari vajpayee immersed in jhelum river jammu and kashmir
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में  कहा कि कश्मीर में शांति बहाली पार्टी की प्राथमिकता है। पंचायत व स्थानीय निकाय चुनाव के लिए राज्यपाल ने प्रक्रिया शुरू की हुई हैं और भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। पुलवामा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर उन्होंने कहा कि कश्मीर में हालात को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। नए राज्यपाल आए हैं। वह राजनीतिक शख्सियत होने के साथ साथ अनुभवी है। उन्होंने उम्मीद जताई की शांति के साथ साथ कश्मीर में विकास की गति बढ़ेगी। 

पाकिस्तान हिंसा का रास्ता छोड़े तभी बातचीत: कवींद्र
पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को समर्थन देना बंद करें तो ही उससे बातचीत की जा सकती है। पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कश्मीर में इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत के आधार पर आगे बढ़ना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए पाकिस्तान के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया लेकिन वहां से सही प्रतिक्रिया नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed