J&K: न्यायिक सेवाओं में बड़ा फेरबदल, जम्मू कश्मीर के 57 जिला जज और 45 सीजेएम का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
जम्मू-कश्मीर में न्यायिक सेवाओं में बड़े फेरबदल के तहत 57 जिला जज और 45 सीजेएम की नियुक्तियों और तबादलों की घोषणा की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की न्यायिक सेवाओं में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। हाईकोर्ट के मुख्य कार्यकारी न्यायाधीश ताशी रबस्टन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 57 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और 45 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/उप-न्यायाधीशों के तबादले और पदोन्नति की गई है। जारी आदेश के अनुसार संजय परिहार को प्रतिनियुक्ति पर जम्मू कश्मीर विशेष न्यायाधिकरण के रूप में तैनात किया गया है।
यश पाल बौर्नी जिला एवं सत्र न्यायाधीश जम्मू, जाफर हुसैन बेग श्रीनगर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अशोक कुमार प्रतिनियुक्ति पर जेएंडके विशेष न्यायाधिकरण श्रीनगर, रविंदर नाथ वट्टल जिला एवं सत्र न्यायाधीश सांबा, जावेद अहमद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बारामुला, हक नवाज जरगर विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक, जम्मू, ताहिर खुर्शीद रैना प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंतनाग,जतिंदर सिंह जमवाल को कठुआ का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, वीरेंद्र सिंह भाऊ उधमपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, खलील अहमद चौधरी को बांदीपोरा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राजीव गुप्ता राजौरी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
वहीं, चैन लाल बवोरिया एमएसीटी जम्मू के पीठासीन अधिकारी, रितेश कुमार दुबे जम्मू के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, महमूद अहमद चौधरी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शोपियां, रणबीर सिंह जसरोटिया प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जम्मू, मसरत रूही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंतनाग, बलबीर लाल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भद्रवाह, कुसुम लता पंडिता अतिरिक्त जिला न्यायाधीश बैंक मामले (वाणिज्यिक न्यायालय) श्रीनगर, दीपक सेठी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामबन, सुनील सांगरा विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस जम्मू, अब्दुल नासिर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गांदरबल, ओपी भगत प्रधान को जिला एवं सत्र न्यायाधीश बडगाम, प्रदीप कुमार फास्ट ट्रैक कोर्ट (दुष्कर्म सहित महिलाओं के खिलाफ मामले) रामबन नियुक्त किया गया है।
अमरजीत सिंह लंगेह प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बारामुला, संदीप गंडोत्रा पीठासीन अधिकारी एनआईए कोर्ट जम्मू, अरविंद शर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सांबा, अमित शर्मा द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जम्मू, रेणु डोगरा प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय श्रीनगर, अदनान सईद विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक (सीबीआई मामले) श्रीनगर, प्रेम सागर अतिरिक्त जज फैमिली कोर्ट जम्मू, अर्चना चाढ़क अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डोडा, अब्दुल कयूम मीर एनडीपीएस बारामुला के विशेष न्यायाधीश, मंजूर अहमद जरगर एनडीपीएस पुलवामा के विशेष न्यायाधीश, यहाया फिरदौस अहंगर फास्ट ट्रैक कोर्ट बडगाम के पीठासीन अधिकारी बनाए गए हैं।
बशीर अहमद मुंशी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजोरी, राजा मोहम्मद तसलीम विशेष न्यायाधीश यूएपीए बारामुला, मंजीत राय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश टाडा/पोटा (एनआईए कोर्ट) श्रीनगर, अंजुम आरा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीनगर, मंजूर अहमद खान विशेष न्यायाधीश यूएपी अनंतनाग, रजनी शर्मा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक जम्मू, मदन लाल तीसरे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश टाडा/पोटा जम्मू, अहसानुल्लाह परवेज मलिक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुंछ, विनोद कुमार विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस श्रीनगर, अरुण कुमार कोतवाल जिला जज एलआरपी हाईकोर्ट विंग जम्मू, रोमेश लाल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोपोर लगाया गया है।
मंसूर अहमद लोन जिला जज एलआरपी हाईकोर्ट विंग श्रीनगर, परवीन पंडोह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कठुआ, फैजान उल हक इकबाल अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक श्रीनगर, नूर मोहम्मद मीर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुलवामा, रफिया हसन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गांदरबल के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, मीर वजाहत को सीजेएम सोपोर, आदिल मुश्ताक श्रीनगर सीजेएम, मेहरीन मुश्ताक सीजेएम कुलगाम, फिरोज अहमद अनंतनाग सीजेएम, इमरान हुसैन वानी सीजेएम बड़गाम, प्रीत सिमरत कौर सीजेएम जम्मू, उमेश शर्मा सीजेएम सांबा, शेख गौहर हुसैन सीजेएम शोपियां, गीता कुमारी को सीजेएम रियासी लगाया गया है।
इसी तरह, जावेद राणा सीजेएम राजोरी, जहांगीर अहमद बख्शी सीजेएम पुलवामा, अंजना राजपूत सीजेएम रामबन, वजाहत हुसैन सीजेएम डोडा, राज कुमार विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट (टी) जम्मू, सरफराज नवाज सीजेएम पुंछ, इकबाल अहमद अखून सीजेएम बांदीपोरा, तबस्सुम कादिर पार्रे बिजबिहाड़ा उप न्यायाधीश, मयंक गुप्ता संयुक्त रजिस्ट्रार (न्यायिक), उच्च न्यायालय विंग जम्मू, रेखा कपूर सीजेएम उधमपुर, नुसरत अली सचिव डीएलएसए श्रीनगर, मुदस्सर फारूक सीजेएम हंदवाड़ा, मुजमिल अहमद वानी सचिव डीएलएसए अनंतनाग , इकबाल रफीक वकील उप न्यायाधीश, चडूरा , मधु सब जज भद्रवाह, जहूर अहमद गनी, सचिव डीएलएसए पुलवामा, लुबना सुल्तान को विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट अनंतनाग बनाया गया है।
तो वही आरती देवी विद्युत मजिस्ट्रेट जम्मू, ज्योति भगत स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट (पीएंडटी) जम्मू, फिदा हुसैन नायक नगर मजिस्ट्रेट श्रीनगर, गिरजा शवन सब जज बटोत, अबराज अहमद सचिव डीएलएसए भद्रवाह,जुनैद इम्तियाज मीर उप न्यायाधीश सुरनकोट, शफीक अहमद मलिक उप न्यायाधीश वैलू, रजनी भगत नगर मजिस्ट्रेट जम्मू, बृज राज सिंह आबकारी मजिस्ट्रेट जम्मू, संदीप सिंह सेन सचिव डीएलएसए सांबा, शबनम शेख सब जज रामनगर, शफीक अहमद स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट पुंछ, वांगियाल त्सेरिंग विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट कारगिल, मोनीर अहमद उप न्यायाधीश कुपवाड़ा, चेमित युगल सचिव डीएलएसए कारगिल, फैजान आई नजर को विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट श्रीनगर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
इस फेरबदल से तहत न्यायाधीशों और मजिस्ट्रेटों से अच्छे कामों की उम्मीद है । जिससे न्यायिक प्रणाली में सुधार हो सके।