फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arun kumar join as director general of IMPARD

अरुण कुमार भी मुख्य सचिव के समकक्ष

Thu, 10 Sep 2015 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 10 Sep 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
arun kumar join as director general of IMPARD

राजस्व आयुक्त डॉ. अरुण कुमार को जम्मू-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट का महानिदेशक बनाया गया है। यह पद कुमार के इस पद पर रहने तक मुख्य सचिव के समकक्ष होगा।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि मुख्य सचिव पद पर बीआर शर्मा की नियुक्ति के बाद वरिष्ठ अफसरों में पनपे असंतोष को कम करने के लिए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।

कुमार भी मुख्य सचिव पद के प्रबलतम दावेदार थे। एक अन्य दावेदार खुर्शीद ए गनई के विरोध स्वरूप लंबी छुट्टी पर चले जाने के एक दिन बाद बुधवार को यह आदेश जारी किया गया है।   
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार राहत एवं पुनर्वास विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी धीरज गुप्ता को राजस्व आयुक्त का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। वे अपने मूल पद के साथ इस जिम्मेदारी का निवर्हन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट की निदेशक निर्मला शर्मा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें जीएडी में प्रतीक्षारत रखा गया है।


उधर, तरुण शर्मा को मुख्य सचिव का प्राइवेट सेक्रेटरी तथा ताहा हुसैन को मुख्य सचिव के पर्सनल सेक्शन में तैनात किया गया है। अब तक मुख्य सचिव के प्राइवेट सेक्रेटरी रहे मो. रफीक जुल्लाह को पर्यटन विभाग में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed