{"_id":"591ec7064f1c1bd71af227f2","slug":"arun-jaitley-speaks-in-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हिंसा के लिए अलगाववादियों को हुई सीमा पार से फंडिंग: रक्षामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हिंसा के लिए अलगाववादियों को हुई सीमा पार से फंडिंग: रक्षामंत्री
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Fri, 19 May 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley
- फोटो : ANI
श्रीनगर में जीएसटी काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे वित्त एवं रक्षामंत्री अरुण जेटली ने कश्मीर में सुरक्षा के मुद्दे पर कई बातें की। कश्मीर में सुबह सेना की फारवर्ड पोस्ट का दौरा करके लौटे रक्षामंत्री ने कहा कि कश्मीर में हमारी प्राथमिकता हालातों को सामान्य करने की है।
विज्ञापन
अलगाववादियों पर एनआईए की जांच से संबंधित केस के विषय में अरूण जेटली ने कहा कि इस बात की जानकारी थी कि उन्हें सीमा पार से फंडिंग की जाती थी। जेटली ने कहा कि संबंधित एजेंसियां इस मामले में अपनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को घाटी में स्कूलों को जलाने और हिंसा भड़काने के लिए फंडिग होने की जानकारी सरकार को थी।
विज्ञापन
जेटली ने कहा कि उन्होंने सुबह एलओसी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मैं सेना के जवानों को उनके आत्मविश्वास के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि जवानों में बहुत विश्वास है और वो किसी भी तरह की घुसपैठ या सीजफायर उल्लंघन की घटना का जवाब देने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
घुसपैठ से निपटने में सक्षम हैं सुरक्षाबल
Arun Jaitley
- फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार सुबह कश्मीर से सटी एलओसी के दौरे पर पहुंचे रक्षामंत्री ने दौरे के विषय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने एलओसी के दौरे पर सुरक्षा की स्थितियों की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षाबल सीमा पार से घुसपैठ या सीजफायर उल्लंघन जैसी घटनाओं से निपटने में पूरी तरह से सक्षम हैं।
देश और जम्मू कश्मीर के लोगों के खिलाफ है आतंकवाद
अरूण जेटली
- फोटो : FILE PHOTO
रक्षामंत्री ने कहा कि आतंकवाद औऱ मिलिटेंसी भारत देश, इसकी संप्रभुता और जम्मू कश्मीर के आम लोगों के खिलाफ एक साजिश है। साथ ही रक्षामंत्री ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल सीमा पार से किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने में पूरी तरह से सक्षम हैं।