फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arun jaitely meets mehbooba mufti in srinagar

श्रीनगर में मुख्यमंत्री महबूबा ने जेटली से विकास फंड पर चर्चा की

Thu, 18 May 2017 07:48 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 18 May 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
arun jaitely meets mehbooba mufti in srinagar
महबूबा मुफ्ती और अरूण जेटली - फोटो : ANI

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वीरवार को जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री विकास योजना के तहत मंजूर पैकेज और अन्य विकास फंडों पर चर्चा की गई। 45 मिनट तक चली बातचीत में महबूबा ने केंद्र से रियासत के लिए विकास फंडों के लिए मंजूर राशि को जारी करने की बात कही। जीएसटी परिषद की बैठक के लिए वित्त मंत्री जेटली श्रीनगर पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन


इस बैठक के संदर्भ में अधिकारियों ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय वित्त मंत्री से राज्य के लिए राशि जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही है। विशेष रूप से प्रधान मंत्री विकास योजना के लिए मंजूर 80 हजार करोड़ रुपये के पैकेज पर विस्तार से बातचीत हुई हैं। योजना के तहत राज्य के लिए उक्त पैकेज की राशि को समय-समय पर और जल्द जारी करने की मांग की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पिछले साल हिंसा के कारण राज्य को हुए नुकसान की भरपाई और साल 2016 की बाढ़ के कारण औद्योगिक इकाइयों को हुए नुकसान से उबारने के लिए वित्तीय सहायत की मांग की, ताकि तबाह हो चुकी व्यापारिक इकाइयों को दोबारा खड़ा किया जा सके। पीड़ित व्यापारियों को ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वित्त मंत्री ने सेना के शीर्ष अधिकारियों से बैठक कर एलओसी पर सुरक्षा की स्थिति को भी जाना, जिसमें सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत मुख्य रूप से मौजूद रहे। सेना के अधिकारियों के साथ बैठक में घायलों का हाल जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed