फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   arto injured during trail

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रायल ले रहे एआरटीओ पर चढ़ा दी कार

Sat, 13 Aug 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 13 Aug 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
arto injured during trail
एआरटीओ मोहम्मद सलीम - फोटो : Amar Ujala
नरवाल में वाहनों के लाइसेंस के लिए ट्रायल लेते हुए एआरटीओ हादसे के शिकार हो गए हैं। ट्रायल देता एक व्यक्ति कार लेकर एआरटीओ के ऊपर चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल एआरटीओ मोहम्मद सलीम को पहले जीएमसी और फिर वहां से परिवार वाले लुधियाना ले गए। इस हादसे को लेकर पुलिस ने ट्रायल दे रहे व्यक्ति के खिलाफ किसी की जान से खिलवाड़ करने और लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया है और आरोपी को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि शनिवार सुबह नरवाल में ट्रायल ग्राउंड में शनिवार के दिन का ट्रायल चल रहा था। एआरटीओ और आरटीओ सहित इंस्पेक्टर मौजूद थे।

आरटीओ बाल-बाल बचे

arto injured during trail
हादसा - फोटो : Demo Pic.
एआरटीओ चार पहिया वाहनों का ट्रायल ले रहे थे। तभी एक व्यक्ति कार चलाने का ट्रायल देने आया। उसने ब्रेक लगाने की जगह एक्सीलेरेटर पर पैर रख दिया और कार तेज रफ्तार से सामने खड़े एआरटीओ के ऊपर चढ़ गई और वह बुरी तरह से इसकी चपेट में आ गए।

हादसा होने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल जीएमसी पहुंचाया गया। उनके चेहरे, बाजू, शरीर और टांग पर गहरी चोटें आई हैं। यहां तक कि गर्दन पर भी गहरी चोट आई है।

एसडीपीओ चंदन कोहली का कहना है कि ट्रायल देने वाले ने ऐसा जानबूझ कर तो नहीं किया, लेकिन इसमें जान से खेलने और लापरवाही का केस बनता है। इसलिए पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करेगी। 

हादसे के वक्त आरटीओ अश्विनी खजुरिया भी मौजूद थे, जबकि एक पुलिस कर्मी भी था। वह हादसे में बाल-बाल बचे। बताया जाता है कि एआरटीओ के ऊपर कार चढ़ाने के बाद भी नहीं रुकी और काफी दूर तक जाकर चालक कार पर नियंत्रण पा सका। सुबह सबसे पहले चार पहिया वाहनों का ट्रायल लिया जाता है। इसके बाद दो पहिया वाहनों का ट्रायल शुरू किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed