फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Article 370 part of BJP's agenda: Jitendra Singh

BJP के एजेंडे में अनुच्छेद 370: डा. जितेंद्र

Sat, 15 Nov 2014 03:22 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
Article 370 part of BJP's agenda: Jitendra Singh

पीएमओ में उत्तर पूर्व क्षेत्र के विकास मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 भाजपा के एजेंडे में शामिल है। पार्टी ने अन्य मुद्दों के साथ अनुच्छेद 370 को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है, लेकिन विधानसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर की मौजूदा समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर पूर्व के लोगों के  लिए विकास और सुरक्षा को मजबूत बनाया जाएगा। मंगलवार को डा. सिंह ने गांधीनगर क्षेत्र में मिशन 44 प्लस के लक्ष्य के तहत पार्टी मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर की सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार से लोगों को मुक्त करवाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के बड़े नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में मिशन 44 प्ल्स को हासिल किया जाएगा। पार्टी के बागी हुए विधायकों पर डा. सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी अपनी बात रखने और लड़ने का अधिकार है।

उत्तर-पूर्व के लोगों की सुरक्षा को मजबूत बनाया जाएगा

Article 370 part of BJP's agenda: Jitendra Singh

पार्टी में एक प्रक्रिया के तहत ही प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व के आठ प्रदेशों के नागरिकों में सुरक्षा और विकास को मजबूत बनाने पर बेहतर काम किया जाएगा।

सभी राज्य देश की मुख्यधारा में रहेंगे। सभी में सामूहिक और एक समान विकास को तवज्जो दी जाएगी। इसके लिए सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई गई है।

जिसमें विकास सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जमीनी और मानसिक स्तर पर विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जिसने हाईटेक मीडिया अभियान चलाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने इस अभियान में सफलता हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed