फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ARRESTING BURHAN MAY NOT BE AFFECTING THE VALLEY EDUCATION

'बुरहान को मारने के बजाय पकड़ा जाता तो कश्मीर में शिक्षा प्रभावित न होती'

Wed, 09 Nov 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 09 Nov 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
ARRESTING BURHAN MAY NOT BE AFFECTING THE VALLEY EDUCATION
kashmir - फोटो : PTI
जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरडी शर्मा का मानना है कि आतंकी बुरहान वानी को अगर जिंदा पकड़ लिया जाता और उम्र भर जेल में रखते तो कश्मीर की शिक्षा प्रभावित न होती। ऐसे आतंकी जो जमीनी स्तर पर अवाम से जुड़े हुए हैं उन पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


यह बेहद संवेदनशील मुद्दा है। एक आतंकी के मारे जाने पर पिछले चार माह से कश्मीर हिंसा से जल रहा है। ऐसे में हमें कश्मीर की रणनीति पर दोबारा सोचने की जरूरत है। प्रो. शर्मा बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


कश्मीर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके प्रो. शर्मा ने एक शिक्षक के तौर पर कहा कि कश्मीर के युवा भविष्य को लेकर संजीदा हैं। वे अपने हक के लिए हमेशा लड़ने को तैयार रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'खतरा बन चुके आतंकियों को मारा जाना ठीक'

ARRESTING BURHAN MAY NOT BE AFFECTING THE VALLEY EDUCATION
terrorist

ऐसी क्या बात हो गई कि पिछले कई महीनों से युवा कालेजों और स्कूलों में जाना नहीं चाहते हैं। कश्मीर समस्या का 70 वर्ष से समाधान नहीं निकल पाया है। हमें इससे सीख लेनी चाहिए। ऐसी परिस्थितियों में राज्य विभाजित होता रहा है।

समाज के लिए खतरा बन चुके आतंकियों को मारा जाना ठीक है। लेकिन, घाटी में लोगों का आतंकियों के लिए सब कुछ त्याग देने पर भी सोचना होगा। इस दौरान प्रो. शर्मा ने विश्वविद्यालय को ए प्लस श्रेणी का दर्जा मिलने पर फैकल्टी और अन्य स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने विवि की उपलब्धियां भी गिनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed