{"_id":"61dc880e9017161d574dc32b","slug":"arrest-vijaypur-news-jmu25164792","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा में पकड़े गए वाहन चोर व बरामद बाइक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने सोमवार को मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 11 बाइकें और एक कार बरामद की गई है। गिरोह के सदस्यों की पहचान शिवदयाल उर्फ सनी निवासी तेली बस्ती बाड़ी ब्राह्मणा और दूसरे की पहचान गुप्त रखी गई है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में काफी समय से मोटरसाइकिल चोर का गिरोह सक्रिय था। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक स्थान पर छापा मारा और चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 11 मोटरसाइकिलें और एक कार बरामद की। पुलिस चोरों से बाकी सदस्यों का पता लगाने में जुटी है। दावा कर रही है कि 2-3 दिन में बाकी सदस्यों को भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने प्रेसवार्ता में बताया है कि यह गिरोह नशे के साथ जुड़ा है। जो हॉटस्पॉट क्षेत्र बाड़ी ब्राह्मणा, कीक्री मोड़ और सरोर अड्डा में अपने धंधे को बढ़ाते हैं। जो लोग नशेे के लिए पैसों की कमी महसूस करते हैं वह इस गिरोह को अपनी कीमती चीजें बेच देते थे। उसके साथ-साथ वे चोरी की वारदात को अंजाम दे देते। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर नंबर के साथ-साथ पंजाब के नंबर की गाड़ियां भी इस गिरोह से बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
--------
यह गिरोह लोगों से नशे की आपूर्ति के लिए उनसे गाड़ियां तक खरीद लेता था। गाड़ियाें की चोरी को भी अंजाम देता था। गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आने वाले 2 से 3 दिन में एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ भी हो सकता है
विज्ञापन
-निहार रंजन, एसडीपीओ, बाड़ी ब्राह्मणा