{"_id":"514f03fbdcb0e9135c007d08b69fa267","slug":"arrest-the-gulties-of-baltal-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालटाल घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालटाल घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 26 Jul 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुरेंद्र जैन ने बालटाल हिंसा के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में हिंदू धार्मिक यात्राओं को रोकने की साजिशों को नाकाम किया जाएगा। बालटाल घटना से साफ हो गया है कि राज्य सरकार अलगाववादियों के एजेंडों को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन
जम्मू पहुंचे जैन ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि बालटाल में स्थानीय लोगों ने लंगर वालों और अमरनाथ यात्रियों को हमला करके यह प्रमाणित किया है कि वे किसी सौहार्द्र में विश्वास नहीं रखते हैं।
विज्ञापन
इस हिंसा में लगभग 150 तंबुओं और दस लंगर स्थलों को भारी क्षति पहुंची है। वहां खुलेआम राष्ट्रविरोधी नारेबाजी की गई। पिछले दो साल में राज्य सरकार अमरनाथ यात्रा में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के तहत सभी व्यवस्थाओं को अमल में नहीं ला पाई है।
सरकार पर्यावरण से जुड़े कई तर्क देकर इस यात्रा पर रोक लगाने का प्रयास कर रही है लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर विहिप प्रांत अध्यक्ष लीला करण शर्मा, प्रांत महामंत्री श्याम लाल गुप्ता, प्रांत उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता मौजूद रहे।