फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest terrorist ajaz gojri video viral on social media in jammu and kashmir

J&K: गिरफ्तार आतंकी का वीडियो वायरल, बोला- सेना की वजह से जिंदा हूं मैं, अन्य साथी भी छोड़ दें बंदूक

Thu, 10 May 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 10 May 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
arrest terrorist ajaz gojri video viral on social media in jammu and kashmir
militant - फोटो : social media
बारामूला जिले में नागरिकों की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आतंकियों में से एक दहशतगर्द एजाज गोजरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एजाज अपने अन्य दहशतगर्द साथियों से आतंक की राह छोड़ने की अपील करता दिख है।
विज्ञापन


लगभग दो मिनट के इस वीडियो में उसने बताया कि जिस दिन हमारा सामना भारतीय फौज के साथ हुआ तो हमने फायरिंग की, लेकिन फौज ने हम पर फायरिंग नहीं की थी, जिसके बाद हम झाड़ियों में छिप गए थे जहां से हमें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आतंकी ने इस वीडियो में कहा कि सेना चाहती तो हम पर गोली चला सकती थी, लेकिन हमें जिंदा छोड़कर हम सब को एक नया जीवन दिया गया है। उसने आतंकी नासिर से अपील करते हुए कहा कि उसकी मां की तबीयत खराब है। इस मुश्किल घड़ी में वो अकेली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे अपनी मां के लिए वापस लौटना चाहिए। उसने कहा कि पाक में बैठे आतंक के आकाओं ने हमेशा हमें भारतीय सेना के बारे में गलत छवि पैदा की थी। उसने कहा कि एक बार सभी को सेना के 
अफसरों से मिलकर वापसी करनी चाहिए।

पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर हो रहा था कत्लेआम

arrest terrorist ajaz gojri video viral on social media in jammu and kashmir

पाक में बैठे आतंक के आकाओं के इशारे पर ही उत्तरी कश्मीर के बारामूला और हाजिन में निर्दोष नागरिकों की हत्या की गई। इस बात का खुलासा मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आतंकियों से पूछताछ के दौरान हुआ। आतंकियों ने बताया कि पाक में बैठे आकाओं का हुक्म था कि उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा बलों और सरकार के साथ संपर्क में रहने वाले नागरिकों को मार और धमका कर दहशत पैदा की जाए।

इसके बाद ही नागिरकों को मारे जाने की घटना में इजाफा हुआ था। हाल ही में बारामूला में नागरिकों की हत्या में शामिल तीन आतंकियों ने अक्टूबर-नवंबर में आतंकी संगठन लश्कर का दामन थामा था। चौथा आतंकी बिलाल नजर अलिआस उर्फ अबु समीर 30 अप्रैल को तीन युवकों की हत्या के  बाद आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।

अन्य कई आतंकियों के साथ मिलकर ये ग्रुप पाकिस्तानी आतंकी अबू माज के इशारे पर हाजिन और सोपोर में दहशत फैलाता था। इस ग्रुप का एक आतंकी सुहैब अखून गत वर्ष जुलाई में वीजा पर पाक भी जा चुका है, जहां उसने लश्कर के कैंप में हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग ली थी। 

बारामूला में तीन युवकों की हत्या का जिम्मा आतंकी बिलाल अहमद को ही सौंपा गया था। वहीं लगातार तीनों युवकों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। तीस अप्रैल को मौका मिलते ही तीन आतंकी सुहैब अखून, मोसिन मुस्ताक और एजाज गोजरी ने राइफल से तीनों युवकों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी थी।

जबकि चौथे आतंकी बिलाल ने चाइनीज पिस्टल से फायर किया था। हत्या के बाद आतंकी एक सिल्वर रंग की आल्टो कार से फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रेश नंबर जेके01जे-0010 वाली उक्त कार को जब्त कर उसके मालिक उजैर अहमद भट को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed