{"_id":"639e180d4b4ea54e4031e706","slug":"arrest-samba-news-jmu274603766","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस ने सेब में छुपाई 75 किलो भुक्की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस ने सेब में छुपाई 75 किलो भुक्की जब्त
सांबा मानसर में पकडभ् गई भुक्कि के साथ आरोपी
- फोटो : SAMBA
Link Copied
सांबा। मानसर में पुलिस ने सेब से लदे एक वाहन को जांच के लिए रोका। इस दौरान उसमें से 75 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस के अनुसार मानसर पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान कश्मीर से आ रहे एक वाहन महिंद्रा टाटा नंबर जेके 19ए /0814 जिसमें सेब लदे थे। वाहन को नाका प्वाइंट मानसर में जांच के लिए रोका गया। उक्त वाहन की जांच करने पर अलग-अलग रंग व अलग-अलग वजन के 14 प्लास्टिक बैग कुल वजन 75 किग्रा भुक्की बरामद हुई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मंशो निवासी चिनेनी तहसील चिनेनी बताया, जबकि वाहन में सवार अन्य व्यक्ति ने अपना नाम सुरेश कुमार निवासी चिनेनी उधमपुर बताया। पुुुलिस ने दोनों को के खिलाफ मामला दायर कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीण ने चोर दबोचा, चोरी माल वापस लिया
सांबा। कस्बे में शनिवार दोपहर बस में सफर करते समय एक ग्रामीण की जेब से पांच हजार रुपये चुरा लिए गए। ग्रामीण ने चोर को पकड़ लिया व उससे चुराए गए रुपये लेने के लिए कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी। ग्रामीण गुरदयाल सिंह निवासी चांढली सुंब ने बताया कि वह जम्मु में अल्ट्रासाउंड कराने गया था। बस में सफर करते हुए रास्ते में एक युवक ने उसकी जेब से पांच जार रुपये निकाल लिए। जैसे ही वह सांबा पहुंचा, बस में उतरा तो उसकी जेब में रुपये नहीं थे। उसने चोर को पहचान लिया व उसका पीछा किया और चोर को पकड़ लिया। चोर अपनी जैकेट व एक लिफाफा छोड़ कर भाग निकला। बाद में इस बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।