{"_id":"628541ae2c2318360272e97b","slug":"arrest-samba-news-jmu2600939188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा/ बाड़ी ब्राह्मणा। नशा तस्करों और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने दो मामलों में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नशीला पदार्थ भी बरामद किया है।
एसएसपी अभिषेक महाजन की देखरेख में पुलिस ने बाडी-ब्राह्मणा और सांबा थाने के अधिकार क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 15.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया। थाना सांबा की एक पुलिस पार्टी ने ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति को चक मंगा, सांबा के पास बार्डर मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा। पुलिस पार्टी को देखकर उक्त व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से करीब 8.70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसा पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल हबीब निवासी लाडाना रामनगर, उधमपुर जो अब नानक चाक सांबा में रह रहा है, के रूप में हुई।
एक अन्य मामले में बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने गश्त करते हुए पुल के पास सरोर अड्डा में नाका लगाया और संदिग्ध परिस्थितियों में चल रहे एक व्यक्ति को रोका, जिसने पूछताछ पर असंतोषजनक जवाब दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसा पदार्थ बरामद किया गया। उसकी पहचान शोएब अख्तर निवासी दराज, तहसील कोटरांका, राजोरी के रूप में हुई।