फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Arrest

खनन ब्लॉक में ज्यादा दाम वसूली पर पांच गिरफ्तार, जेसीबी जब्त

विज्ञापन
Arrest
रियासी। जिले के अरनास, हिमना, चंकाह व अंस स्थित खनन ब्लॉक में तय किए गए दामों से ज्यादा दाम वसूलने पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, जिला मुख्यालय से सटे अंजी नाले में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी को भी जब्त किया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि खनन ब्लॉक पर रेत, बजरी, पत्थर उठाने के ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं। साथ ही पुलिस स्टेशन रियासी और अरनास में ज्यादा दाम वसूलने की शिकायत भी लोगों ने दर्ज कराई। दोनों स्थानों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस ने नीरज निवासी होलीपुर आगरा, जोकि इस समय सलाल कोटली में रह रहा है, के साथ ब्रह्म कुमार निवासी भागा, बंसी लाल निवासी सुरंडी, अश्वनी कुमार निवासी कंथान, विकेश कुमार निवासी अरनास को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

साथ ही अंजी नाले में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी को भी जब्त किया गया। बाद में उसके मालिक अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ा गया। सभी लोगों पर कच्चा माल लेने आने वाले लोगों से ज्यादा दाम लेने और जालसाजी करने का मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी शैलेंदर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में भी अगर खनन के दाम ज्यादा लिए गए तो हर संभव कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed