फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Arrest

छह चोरी के मामले में शक के आधार पर दो हिरासत में लिए

विज्ञापन
Arrest
पौनी। वीरवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि को नगर के मुख्य बाजार में एक साथ छह दुकानों से हुई चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। इन दोनों को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद पकड़ा गया। हालांकि, पूछताछ में दोनों से कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

एसएचओ राजेश गौतम ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। गौरतलब है कि वीरवार व शुक्रवार की रात को हुई चोरी की छह वारदातों के बाद शुक्रवार को स्थानीय लोगों नेे मुख्य चौक को बंद कर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस व एसएचओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान एसएचओ को पौनी से किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरण किए जाने की जोरदार मांग की गई थी। मौके पर पहुंचे डीएसपी हेडक्वार्टर इफ्तिकार अहमद ने लोगों को चोरी के मामलों को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया था। इसके साथ ही एसएचओ पर तीन दिनों के भीतर हर संभव कार्रवाई करने का भी वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को लगभग छह घंटों तक पुलिस, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, लोगों और दुकानदारों के बीच हुए हंगामे के बाद सोमवार तक का समय पुलिस को दिया गया था। रविवार को एक स्थानीय नेता ने बताया कि अगर सोमवार शाम तक पुलिस चोरी के मामलों को हल करने में कामयाब नहीं हुई तो सभी लोग अगली रणनीति तैयार करेंगे। इसमें व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कर यातायात व्यवस्था को भी ठप रखा जा सकता है।

------
घटनाओं के बाद पुलिस ने बढ़ाई सक्रियता
नगर के मुख्य बाजार में एक साथ हुई चोरी की छह घटनाओं से पुलिस की छवि काफी खराब हुई है। इससे पहले भी चोरों ने तीन-चार स्थानों पर चोरियों को अंजाम दिया था। तब भी लोगों में काफी रोष पनपा। लोगों का कहना है कि अगर मुुख्य बाजार में चोर खुलेआम चोरी को अंजाम दे सकते हैं, तो रनसू तथा भांवला की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे बनी दुकानों को चोर बड़ी आसानी से निशाना बना सकते हैं। वहीं, चोरी की वारदातों के बाद पुलिस ने अपनी सक्रियता को बढ़ाया है। मामले को हल करना पुलिस केे लिए अपनी नाक बचाने का सवाल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed