{"_id":"6324c184e9706f03fa197fbf","slug":"arrest-ramban-news-jmu2681249144","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोड कैरियर चालक से मिली चरस और 2.99 लाख नकद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोड कैरियर चालक से मिली चरस और 2.99 लाख नकद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कैफेटेरिया मोड़ में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने 165 ग्राम चरस के साथ नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2.99 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि कैफेटेरिया मोड़ में विशेष नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लोड कैरियर ऑटो की तलाशी ली। वह करूल से रामबन की ओर जा रहा था। तलाशी के दौरान ऑटो (जेके19 ए-2133) से 165 ग्राम चरस और 2.99 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। ऑटो के चालक की पहचान मोहम्मद यूनुस निवासी वार्ड 1 रामबन के रूप में हुई है। इसे पुलिस स्टेशन रामबन में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान सामने आया है कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत यूनुस के खिलाफ बनिहाल पुलिस स्टेशन में पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। उससे आगे पूछताछ की जा रही है, और उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।