फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest

रामबन में 109 मवेशी मुक्त कराए, आठ चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
arrest
रामबन। पुलिस ने सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित पांच अलग-अलग नाकों से 109 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से आजाद कराया है। वहीं, तस्करी के आरोप में आठ चालकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से भारी संख्या में मवेशियों को ले जाया जा रहा है। इसी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बनिहाल की जवाहर सुरंग पुलिस चौकी ने एक नाका लगाया और एक ट्रक, टाटा मोबाइल और कश्मीर की ओर जाने वाले एक लोड कैरियर ऑटो सहित तीन वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान इनमें से 31 मवेशी बरामद हुए जिन्हें बिना भोजन और पानी की व्यवस्था के लादा गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि इन मवेशियों को ले जाने के लिए चालकों के पास वैध अनुमति नहीं थी। तीन चालकों की पहचान नौपोरा अनंतनाग निवासी आमिर हुसैन खांडे, शब्बीर अहमद काजीगुंड और सरांसु काजीगुंड निवासी गुलजार अहमद शेरगोजरी के रूप में की है। एक अन्य घटना में पुलिस थाना रामबन ने एक टाटा मोबाइल को रोका। जांच के दौरान इसमें चार मवेशी बरामद हुए। इसमें चालक बशीर अहमद निवासी पंथयाल, रामबन के साथ उसका साथी सरदार मोहम्मद निवासी लोअर मुंडा अनंतनाग को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह की एक अन्य घटना में चंद्रकोट पुलिस ने नाका लगाकर तीन वाहनों को रोका। जांच करने पर इनसे 26 मवेशी बरामद हुए। इन वाहनों से पकड़े गए आरोपियों की पहचान बल्ली नाला उधमपुर निवासी चालक मोहम्मद गफूर, रेथैन उधमपुर निवासी लतीफ और बटोटे निवासी तौसीफ अहमद के रूप में हुई है। वहीं, एक अलग घटना में बटोटे पुलिस ने दो वाहनों से 48 मवेशियों को बरामद किया है। इन सबके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed