{"_id":"5ffca3008ebc3e30ce23191b","slug":"arrest-jammu-news-jmu226746863","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौड़ पुलिस ने तस्करों से मवेशी मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौड़ पुलिस ने तस्करों से मवेशी मुक्त कराए
विज्ञापन
खौड़ पुलिस ने मवेशी तस्करों से मवेशी मुक्त करवाये
ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस ने सोमवार सुबह गांव नरायाणा के नजदीक नाका लगाया था। इस दौरान लोड कैरियर महिंद्रा गाड़ी नंबर जेके 20 ए- 1006 को रोका तो उसमें सवार दो लोगों ने अपनी पहचान हामिद मोहम्मद निवासी सुगंल और मोहम्मद मुश्ताक निवासी गांदरबल बताई। पुलिस ने जब गाड़ी चेक की तो उसमें दो मवेशी पाए गए। इनको अवैध रूप से ले जा रहे थे। उनके पास पशु ले जाने की अनुमति नहीं थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ ने बताया कि सूचना के आधार पर नाका लगाया, जिसमें एक गाड़ी को कब्जे में लिया है। गाड़ी में दो मवेशियों को अवैध रूप से ले जाए जा रहे दो लोगों को हिरासत में लिया है। संवाद
--------------------
पशु तस्करी का प्रयास नाकाम, 5 मवेशी कराए मुक्त
सांबा। पुलिस ने घगवाल क्षेत्र में पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम कर पांच मवेशी मुक्त कराए। पुलिस के अनुसार राजपुरा-घगवाल लिंक मार्ग के माध्यम से पशु तस्करी होने की सूचना पर पुलिस ने रंधवाल में नाका लगाया। इस बीच एक महिंद्रा वाहन नंबर पीबी 35 क्यू- 7390 को रोका। जो घगवाल की ओर जा रहा था। पुलिस पार्टी को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान 5 मवेशी बिना किसी अनुमति के वाहन के अंदर लदे पाए गए। सभी को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया। मौके पर पशु तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद