{"_id":"633215a7208af4625821a019","slug":"arrest-jammu-city-news-jmu268871694","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेता एएसआई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेता एएसआई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक पुलिस इंस्पेक्टर(एएसआई) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एएसआई मुज्जमल शाह पुंछ का रहने वाला है। वह एक मामले की जांच करने के लिए रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
एसीबी के निदेशक आनंद जैन का कहना है कि एएसआई मुज्जमल के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह एक मामले में रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद एसीबी की टीम ने इसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी ने सोमवार को शिकायतकर्ता को बख्शी नगर थाने के बाहर बुलाया।
यहां उससे 10 हजार रुपये लिए। पैसे लेते ही नोटों पर लगा केमिकल उसके हाथों में आ गया। इसके हाथों का नमूना लेने के बाद उसे पकड़ लिया गया। एसीबी ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।