फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest

सीमा पार से ड्रोन से गिराए हथियार की डिलीवरी लेने वाला लश्कर ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

विज्ञापन
arrest
जम्मू। सीमा पार से ड्रोन के जरिये फ्लांय मंडाल के सुहांजना गांव में गिराए गए हथियारों की डिलीवरी लेने वाले लश्कर-ए-ताइबा के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को पुलिस ने मंगलवार को अनंतनाग से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अनंतनाग जिले के वेरीनाग निवासी इरफान भट्ट के रूप में हुई है। उस पर आतंकियों को पनाह देने का भी आरोप है। इसी के घर पर बीते सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मारा था। जिस जगह हथियार गिराए गए थे वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से छह किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

दो अक्तूबर की रात पुलिस ने सुहांजना के पास अलोरा गांव से एक पैकेट बरामद किया था। इसमें एक एके 47, तीन मैगजीन, 30 कारतूस और एक दूरबीन थी। जिस समय यह पैकेट ड्रोन से गिराया गया उस समय इरफान उसी गांव के आसपास मौजूद था। लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि पैकेट के पास पुलिस पहुंच गई है, तो वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद भगवती नगर वाया तवी पहुंचा। बाद में वह भगवती नगर से कनाल रोड, पंजतीर्थी और नगरोटा होते हुए अनंतनाग भाग गया। पुलिस ने इस मामले में रेडियो स्टेशन जम्मू, पंजतीर्थी चौक, कनाल रोड, भगवती नगर आदि क्षेत्र में दो अक्तूबर की रात से लेकर तीन अक्तूबर तक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

पूछताछ में इरफान ने कबूल किया कि वह पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में था। उसे बताया गया था कि कहां पर हथियार फेंका जाना है और उसे कहां से उठाना है। वह दो अक्तूबर की रात को डिलीवरी लेने अलोरा गांव पहुंचा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने हथियारों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से लश्कर के लिए कर रहा था काम
जानकारी के अनुुसार इरफान लंबे समय से लश्कर-ए-ताइबा के लिए काम कर रहा है। वह अपने घर में आतंकियों को पनाह देता है। साथ ही उन तक हथियार भी पहुंचाता है। इसके पकड़े जाने से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इसके संपर्क में कुछ और लोग भी हैं। इनके बारे भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed