फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest itheft in samba

Jammu News: एसएसपी के निर्देश पर पांच चोरों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
arrest itheft in samba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। एसएसपी बेनाम तोश के निर्देश पर पुलिस ने जिले में चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर अब तक पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने बताया कि चूंकि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी लोगों की जान-माल की रक्षा करना है और चोरों ने पुलिस और समाज के सामने जोरदार सघन अभियान चलाने की बड़ी चुनौती पेश की है।

पुलिस में जनता के विश्वास को बढ़ाने और चोरों को रोकने के लिए पुलिस सतर्क है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने नई रणनीति तैयार की है और सांबा जिले में चोरी के सभी अपराधियों का सुराग लगाने के लिए सघन अभियान चलाया है। इसके परिणामस्वरूप अब तक पांच चोरों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य चोरों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापा मारा जा रहा है। थाना बाड़ी ब्राह्मणा के दो अलग-अलग चोरी के मामलों को सुलझाया गया है। अतिरिक्त एसपी सुरिंद्र चौधरी की देखरेख में एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा राहुल नगर, थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा सुनील शर्मा, एसआई बलबीर सिंह की विशेष टीम ने लाखों रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की है। चोरी किए गए सामान की बरामदगी में तांबे का सामान व तीन मोटरसाइकिल शामिल हैं। चोरी के दो अलग-अलग मामलों में शामिल गिरफ्तार चोर रोहन कुमार उर्फ गौरव निवासी तेली बस्ती, बाडी-ब्राह्मणा, पुरुषोत्तम लाल उर्फ रिंकू निवासी चौल्ला कोठे, आरएस पुरा जिला जम्मू जो अब तेली बस्ती बारी-ब्राह्मणा, शिव दयाल उर्फ सन्नी निवासी चौल्ला कोठे, आरएस पुरा जिला जम्मू, मुन्ना सिंह निवासी दुमपोरा तेह और जिला सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल अब तेली बस्ती, बाड़ी ब्राह्मण और अतुल पट्याल उर्फ कट्टी निवासी पट्टी तहसील विजयपुर, जिला सांबा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed