{"_id":"5f6102aa8ebc3e61f4030a09","slug":"arrest-doda-news-jmu218752496","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा में फर्जी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडा में फर्जी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। डोडा में पुलिस ने मंगलवार को एक फर्जी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीरज कुमार निवासी भदरून (डोडा) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि एक सब इंस्पेक्टर पिछले दस दिन से जगह-जगह नाके लगा कर वाहनों की जांच कर रहा है। सोमवार की शाम भी भदरून गांव के निकट घट क्षेत्र में नाका लगाया गया था। डोडा थाना प्रभारी मुश्ताक जराल ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ में पाया कि सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहने यह शख्स फर्जी है। उसे गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 419 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक आरोपी की मंशा का पता नहीं चल पाया है।
कई चौकियों का कर चुका है दौरा
अभी तक नकली सब इंस्पेक्टर की ओर से किसी अप्रिय घटना को अंजाम नहीं दिया गया है, लेकिन यह कई दिनों से जगह-जगह घूम रहा था और चौकियों में जा रहा था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है।
विज्ञापन
आरोपी के पिता और दादा भी पुलिस में दे चुके हैं सेवाएं
पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के दादा और पिता भी पुलिस में सेवाएं दे चुके हैं। उसके पिता की सर्विस के दौरान बीमारी से मृत्यु हुई है। यह आरोपी इग्नू से स्नातक है।