फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Arrangement of heating should be made in schools of Jammu and Kashmir: AAP

जम्मू कश्मीर: स्कूलों में हीटिंग की उचित व्यवस्था न होना बच्चों के लिए चुनौती, आप ने कहा-ध्यान दे सरकार

Thu, 01 Dec 2022 12:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 12:11 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शीमा फारूकी ने कहा कि घाटी के सभी स्कूलों में हीटिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए सभी स्कूलों में ऑडिट कराया जाए। 

विज्ञापन
Arrangement of heating should be made in schools of Jammu and Kashmir: AAP
आप प्रवक्ता सीमा फारूखी - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर घाटी के स्कूलों में हीटिंग की उचित व्यवस्था की कमी से छात्रों को परेशानियां हो रही हैं। आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शीमा फारूकी ने कहा कि घाटी के सभी स्कूलों में हीटिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए सभी स्कूलों में ऑडिट कराया जाए। 

विज्ञापन


 प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में शिक्षा प्रणाली अलग-अलग कारणों से प्रभावित हुई है और दुर्भाग्य है कि किसी भी सरकार ने इन मुद्दों को हल करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन


फारूकी ने कहा कि सरकार तय कर सकती है कि समाज के कुछ वर्ग के छात्र गर्म कपड़े पहनेंगे, लेकिन उन लोगों के बारे में क्या जो स्कूलों में पहनने के लिए थर्मल और जैकेट नहीं खरीद सकते, इसलिए हम किसी भी छात्र के प्रति पक्षपाती नहीं हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमें सभी के साथ समान व्यवहार करना होगा। उन्होंने कहा कि भले ही कश्मीर सर्दियों में एक पर्यटक के रूप में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, लेकिन घाटी में यह मौसम उतना ही चुनौतीपूर्ण है।



सर्दियों के दौरान सुविधाओं की कमी से यहां रहने वाले लोगों का जीवन थम सा जाता है। बिजली आपूर्ति में बड़े पैमाने पर कटौती से चीजें और चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed