फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   around one hundred fifty tourist trapped in leh jammu kashmir

J&K: लेह से लापता डॉक्टरों का सुराग नहीं, अब भी फंसे हैं 150 पर्यटक

Tue, 25 Sep 2018 09:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 25 Sep 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
around one hundred fifty tourist trapped in leh jammu kashmir
लापता डॉक्टर - फोटो : फाइल
लेह में भारी बर्फवारी में फंसे पर्यटकों को अबतक राहत नहीं मिल पाई है। सीमा सड़क संगठन का दल सड़कों से मंगलवार को शाम तक बर्फ हटाने के काम में जुटा रहा लेकिन रास्ते साफ नहीं हो पाए। जयपुर से लेह गए छह डाक्टरों के बारे में भी अबतक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इन डाक्टरों का चार दिनों से अपने परिवार वालों से संपर्क नहीं हुआ है।
विज्ञापन


लेह की एसएसपी सरगुन शुक्ला ने अमर उजाला को बताया कि लेह और मनाली मार्ग पर चार दिन बर्फ पड़ी है। इसे साफ करने में कम से कोम दो दिन लगेंगे। सीमा सड़क संगठन के लोग युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। शाम को यह आपरेशन रोक दिया गया है ताकि बीआरओ की टीम के सदस्यों को कोई नुकसान नहीं हो। उन्होंने कहा कि एक स्थान पर 50 से 60 और दूसरे स्थान पर 25 लोगों के फंसे होने की सूचना है।
विज्ञापन


फंसे पर्यटकों की कुल संख्या 150 के आसपास हो सकती है। जब राहत टीम उनतक पहुंचेगी तभी उनके बारे में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। चूंकि उस क्षेत्र में कनेक्टिविटी नहीं है इसलिए अभी फंसे लोगों के बारे में यह नहीं बताया जा सकता कि वे कौन लोग हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बुधवार को दोपहर तक सड़क साफ करने का काम पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फंसे लोग लेह, मनाली और केलांग के हिस्सों में हो सकते हैं। लापता डाक्टरों के बारे में बताया गया है कि वह छुट्टियां मनाने आए थे। इस दल में डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. नीरज यादव, डॉ. क्षितिज भारद्वार, डॉ. साहिल तिवारी, डॉ.विश्च ओला और डॉ.अभिषेक भारती शामिल हैं। ये यात्रा से वापस लौट रहे थे। सूत्रों के मुताबिक 21 सितंबर को अंतिम बार जब  इनकी परिजनों से बात हुई तो वह सरचू में थे। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed