Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arnia news, gangwar news, crime news

Jammu News: दिवाली पर सलैहड़ गांव में दो गुटों में गैंगवार

Wed, 22 Oct 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 22 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
arnia news, gangwar news, crime news
नागी गैंग के सदस्य पर धारदार हथियारों से हमला
विज्ञापन

घायल की हालत नाजुक, इलाज के लिए राज्य से बाहर ले जाया गया
इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल वारदात की जिम्मेदारी ली
अरनिया। गांव सलैहड़ में दिवाली पर सोमवार देर शाम को दो गुटों में गैंगवार का मामला सामने आया है। इसमें नागी गैंग के सदस्य शेखर कुमार उर्फ नागो को धारदार हथियारों से घायल कर दिया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे इलाज के लिए राज्य से बाहर ले जाया गया है। घायल के बाजू और टांग पर ताबड़तोड़ वार किए हैं। घायल के बाजू पर वार इतना गहरा है कि हड्डी कट गई है। इसके चलते उसका हाथ लटक रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के दो गैंग गोकुल और नागी लंबे समय से सक्रिय हैं। आए दिन दोनों गुटों में गैंगवार होती है। इसके चलते दोनों गुटों में गैंगवार का सिलसिला चलता आ रहा है। सोमवार देर शाम को नागी गैंग का सदस्य शेखर उर्फ नागो अपने भाई साहिल कुमार के साथ गांव के बाहर ईंटों के भट्ठे पर पहुंचा। वहां पर पहले से ही गोकुल गैंग के चार से पांच सदस्य घात लगाकर बैठे थे। दोनों भाइयों के पहुंचते ही हमलावरों ने शेखर उर्फ नागो पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। हमलावरों ने साहिल कुमार को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया। वहां उसकी हालत को नाजुक देखते हुए इलाज के लिए राज्य से बाहर ले जाया गया है। अरनिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की धरपकड़ के लिए टीमें तैनात कर दी हैं। साहिल कुमार के बयान के आधार पर हमलावरों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन


अरनिया में एक महीना पहले गोकुल गैंग के सदस्य को सरेआम नागी गैंग के सदस्यों ने धारदार हथियारों से घायल कर दिया था। इस संदर्भ में पुलिस ने पर्चा दायर कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा सदस्य अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों गुट क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखने के लिए मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते हैं। दोनों गुट नशे के व्यापार को लेकर सक्रिय हैं। वारदात का मुख्य लक्ष्य जान से ना मारने की बजाय गंभीर रूप से घायल करना होता है। अभी तक की वारदातों में ज्यादातर घायल करने के मामले सामने आए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरनिया दिलावर कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों ने एक युवक को घायल कर दिया। सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed