फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arnia news, accident news

Jammu News: गरोड़ पुल से गिरी यात्री बस, 17 लोग जख्मी

Sun, 24 Aug 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 24 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
arnia news, accident news
अरनिया। घटनास्थल पर बस का निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : संगठन
चालक का मोबाइल पर व्यस्त रहना बना हादसे का कारण
विज्ञापन

आठ महीने पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा
ग्रामीणों ने जाम किया पुल, सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गरोड़ नाले से 50 मीटर पहले जम्मू से सलैहड़ रूट पर जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है। बस में चालक समेत 17 यात्री घायल हो गए। सभी यात्रियों को जीएमसी जम्मू रैफर किया गया है।
शनिवार सुबह 7:30 बजे बस चालक सुरेश कुमार जम्मू की तरफ जा रहा था। अरनिया से वह फोन पर व्यस्त हो गया। यात्रियों ने इसका विरोध किया तो उसने अनसुना कर दिया। मोबाइल पर व्यस्त रहने के कारण चालक गरोड़ नाले से पहले बस से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन

इस कारण बस 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई। बस सड़क से पलटती हुई खेतों में गिर गई। मौके पर चीख पुकार मचते ही आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। राहत व बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अरनिया अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों को जीएमसी जम्मू रैफर कर दिया। घायलों में स्कूल के बच्चे, फैक्ट्री वर्कर और सामान्य यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई सूचना पाकर घटनास्थल की तरफ दौड़ने लगा। बस में अपनों को ढूंढने के लिए परिजन मौके पर पहुंच गए। अफरा-तफरी में परिजन घटनास्थल और अस्पताल में चक्कर लगाते रहे।
बता दें कि आठ महीने पहले भी गरोड़ नाले पर यात्री बस हादसे का शिकार हो गई थी जिसमें 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गरोड़ नाले पर बना पुल महज छह फीट चौड़ा है। इसके चलते एक समय पर एक ही वाहन गुजरता है। आमतौर पर बस चालक सवारियां उठाने की होड़ में हादसा कर बैठते हैं। हालांकि 70 साल पहले बने पुल का अभी तक जीर्णोद्धार नहीं किया गया है। क्षेत्र के लोग समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाते रहे हैं। बीआरओ की तरफ से पुल के निर्माण कार्य के लिए सामान भी रखा गया है। मगर निर्माण कार्य अब तक आगे नहीं बढ़ पाया है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है।
हादसे को लेकर गांव तरेबा की पूर्व सरपंच बलवीर कौर, सरपंच सुभाष सैनी और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पुल को जाम कर दिया। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर सरपंच बलबीर कौर ने कहा कि आठ महीने के भीतर दो बार यात्री बस गरोड़ नाले पर हादसे का शिकार हो गई। मगर प्रशासन सिर्फ आश्वासन देकर बात को टाल देता है। जब तक पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक यहां पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान यातायात प्रभावित हो गया। हादसे के बाद से चालक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माैके पर पहुंचे एसडीएम और बीआरओ : गरोड़ नाले पर प्रदर्शनकारियों के पास देर शाम को एसडीएम आरएस पूरा अनुराधा सिंह और बीआरओ के सीईओ कर्नल प्रीतम कुमार पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि रविवार से गरोड़ नाले पर आपातकालीन काॅजवे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसे एक सप्ताह में मुकम्मल करके यातायात सुचारु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। जिसके चलते गरोड़ नाले पर पुल का निर्माण कार्य होना जरूरी है। ग्रामीण सोमवार को बीआरओ के चीफ से मुलाकात कर पुल के निर्माण कार्य का ज्ञापन देंगे।
घायलों की सूची
तानिया सैनी पत्नी रोहित सैनी निवासी अरनिया
किशोर कुमार पुत्र सूर्य प्रकाश निवासी अरनिया
विनोद कुमार पुत्र दीवान चंद निवासी अरनिया
अभि कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी अरनिया
सुरेंद्र सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी कूल कलां
हर्ष कुमार पुत्र पवन दास निवासी अरनिया
रजनी सैनी पत्नी वीर सिंह निवासी अरनिया
हर्षिता सैनी पुत्री वीर सिंह निवासी अरनिया
करण कुमार पुत्र घार सिंह निवासी अरनिया
अमित शर्मा पुत्र पूरन चंद निवासी अरनिया
डॉली पत्नी राजकुमार निवासी पिंडी चाड़कां
रवि कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी अरनिया
मदनलाल पुत्र नंदलाल निवासी अरनिया
सुकेश सैनी पुत्र घार सिंह निवासी कूल कलां
हिना कैथ पुत्री राकेश कुमार निवासी अरनिया
नंदिनी पुत्री जनक राज निवासी अरनिया
सुरेश कुमार पुत्र संसार चंद निवासी अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed