{"_id":"1898e5483e0553a12e3d5a0bf69244d3","slug":"army-with-punjab-j-k-police-formulate-joint-security-setup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने पंजाब और जेके पुलिस के साथ बनाई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने पंजाब और जेके पुलिस के साथ बनाई टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत जिलों की सुरक्षा अब भारतीय सेना, पंजाब और रियासत पुलिस मिलकर करेंगी। किसी भी तरह के हालातों से निपटने के लिए संयुक्त रूप से रणनीति तैयार की गई है। मंगलवार को आईजीपी जम्मू दानेश राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजाब पुलिस और सेना के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पंजाब और राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने पर भी बैठक में गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। संयुक्त रूप से बनाई गई रणनीति को 9वीं कोर के आधीन आने वाले क्षेत्र में लागू किया जाएगा। इसमेें रियासत के कठुआ, सांबा, जम्मू और पंजाब के गुरदासपुर और पठानकोट जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
इन पांच जिलों को 300 किलोमीटर लंबा इंटरनेशनल बार्डर जोड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे इन जिलों का नेटवर्क हिमाचल तक है। बैठक में इन क्षेत्रों में सुरक्षा को मजबूत करने और इसके लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
संयुक्त रूप से सुरक्षा की समीक्षा करना, जरूरी और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। बीते कुछ समय में सीमा पार से हुई घुसपैठ की घटनाओं पर चर्चा करने के साथ ही घुसपैठ पर पूरी तरह अंकुश लगाने की भी रणनीति बनाई गई।