फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army uniform found near jammu pathankot highway

J&K: सांबा में सेना की वर्दी मिलने और रिहर्सल सायरन बजने से हड़कंप

Sat, 03 Dec 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा Updated Sat, 03 Dec 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
army uniform found near jammu pathankot highway
हाईवे के पास मिली वर्दी - फोटो : Amar Ujala
जम्मू-पठानकोट हाईवे पर जिले के पलाह मोड़ के निकट सेना की वर्दी मिलने से हड़कंप मच गया। एसएसपी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि यह किसी सैनिक का सामान है। इससे आतंकी घटना का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


सुबह हाईवे के करीब सेना की वर्दी मिलने की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए। तत्काल पुलिस एवं सेना के जवान पलाह मोड़ पहुंच गए। पुलिस ने जब बैग को खोला तो उसमें एक सैनिक की वर्दी थी। साथ ही अन्य सामान और एक स्लिप भी थी। यह सामान गुरदासपुर पंजाब के एक सैनिक के थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बैग में मिली स्लिप पर लिखे पते पर संपर्क कर पूरा मामला जाना। पुलिस सूत्राें के अनुसार सेना की आरआर यूनिट के एक सैनिक का बैग गिर गया था। किसी ने बैग देखकर खोला तो उसमें केवल वर्दी थी। उसने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहर्सल सायरन से मचा हड़कंप

army uniform found near jammu pathankot highway
Indian Army - फोटो : File Photo
सेना के ब्रिगेड में शनिवार सुबह पांच बजे लगातार सायरन बजने से हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार आतंकी हमेशा सुबह के वक्त सेना के शिविरों पर हमला बोल रहे हैं। इसलिए सेना के जवानों को सतर्क करने के उद्देश्य से सायरन बजा कर रिहर्सल की जा रही है।

सायरन बजने से लोगों में डर व्याप्त हो गया। शुरूआत में स्थानीय लोगों ने सोचा कि शायद आतंकियों ने सेना की ब्रिगेड पर हमला कर दिया है। जब इस रिहर्सल के बारे में स्थानीय लोगों को पता चला तब जाकर कहीं लोगों के जान में जान आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed