फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army truck stuck in avalanche, three dead many missing

चीन बॉर्डर पर बर्फीले तूफान की चपेट में सैनिक, 3 की मौत

Sat, 04 Apr 2015 10:23 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
army truck stuck in avalanche, three dead many missing

लद्दाख क्षेत्र में सैन्य वाहन हिमस्खलन में फंसने से तीन सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। एक सैनिक लापता बताया जाता है। उत्तरी कमान के सैन्य प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी के अनुसार लेह जिले के दूरदराज गांव चंगला पास में सेना के वाहन जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान अचानक हिमस्खलन में फंस गए। सूचना मिलते ही सेना का बचाव दल मौके पर पहुंचा। तीन सैनिकों के शव मिले हैं। जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में बर्फीले क्षेत्र से निकाला गया। एक सैनिक लापता है। उसकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार हिमस्खलन में फंसने वाले सैन्य वाहन एएससी की यूनिट 503 के थे। आर्मी सप्लाई कानवाई रोजाना की तरह शुक्रवार को निकली थी। चांगला पास के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वाहन अचानक हिमस्खलन की चपेट में आ गए। काफी समय बाद सेना को वाहनों के हिमस्खलन में फंसने की सूचना मिली। उसके बाद सेना ने बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में यूपी के नायब सूबेदार की मौत

army truck stuck in avalanche, three dead many missing

लेह के एसपी सुनील गुप्ता के अनुसार सेना के छह जवान हिमस्खलन की चपेट में आए। घटनास्थल से दो के शव निकाले गए। तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनमें से एक की मौत बाद में हो गई।

बर्फीले क्षेत्र से निकाले गए सैनिकों को हेलीकाप्टर से चंडीगढ़ रवाना किया गया। एक अन्य सैनिक की खोजबीन जारी है। गुप्ता के अनुसार हिमस्खलन की चपेट में सेना के तीन वाहन आए थे और हर वाहन में एक ड्राइवर और एक कंडक्टर सवार था।

इस दुर्घटना में कानपुर के रहने वाले नायक अनमोल प्रताप सिंह भी शहीद हो गए। कल दिन में दो बजे ये दुर्घटना हुई और शाम को परिजनों को यह दुखद समाचार मिला। खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया।

अनमोल प्रताप सिंह कानपुर के नौबस्ता इलाके के रहने वाले थे। सभी सैनिक अपनी ड्यूटी कर कैंप की तरफ तीन गाड़ियों से लौट रहे थे। लौटते समय एक बर्फ की बड़ी चट्टान टकराने से ये दुर्घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed