शाबास! सेना के जवानों ने बचाई तीन की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में सेना ने सोमवार को तीन लोगों को डूबने से बचा लिया। सेना की स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स के यूनिट को पुलिस ने सूचित किया कि तीन स्थानीय लोग अनंतनाग जिले के क्त्रसलसर इलाके के नाले में गिर गए हैं।
गुम्बर इलाके में तैनात राष्ट्रीय राइफल्स के यूनिट की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। बचाव अभियान के दौरान सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के यूनिट की रेस्क्यू टीम ने तीनों स्थनीय नागरिकों को डूबने से बचा लिया।
बचाए गए लोगों के नाम अहमद, अब्दुल रेहमान और मोहम्मद यूसुफ है, जो सभी अनंतनाग जिले अन्तर्गत क्त्रसलसर इलाके के रहने वाले हैं।
बीएसएफ ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन
मीरां साहिब के इंदेश्वर नगर में सीमा सुरक्षा बल की 94वीं वाहिनी द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के मुसलमान भाइयों को ईद की मुबारकबाद भी दी।
वाहिनी के कमांडेंट जीएस धालीवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि आपरेशन सद्भावना के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बलों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में पुल, नालों, सड़कों के निर्माण के अलावा बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए समय-समय पर जरूरी प्रयास किए जाते हैं।
डीआईजी सीमा सुरक्षा बल राजेश कुमार गुरुंख ने भी ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।